महिलाओं के लिए रोज़े के अहकाम
Rulings On Fasting For Women
(62) जो स्त्री यौवनावस्था को पहुँच चुकी है, परन्तु लज्जा के कारण किसी को बताती नहीं, इसलिए रोज़ा नहीं रखती, उसे तौबा करनी होगी और छूटे हुए दिनों की क़ज़ा करनी होगी, साथ ही रोज़ा टालने के प्रायश्चित स्वरूप हर दिन के बदले एक निर्धन को खाना खिलाना होगा, यदि अगला रमज़ान आ जाए और उसने वे दिन अभी तक क़ज़ा न किए हों। उसका मामला उस स्त्री जैसा है जो लज्जा के कारण मासिक धर्म के दिनों में भी रोज़ा रखती है और बाद में उनकी क़ज़ा नहीं करती।
(62) A woman who has reached the age of puberty, but is too shy to tell anyone, so she does not fast, has to repent and make up the days she has missed, as well as feeding a poor person for each day, as an act of expiation for delaying her fast, if the following Ramadaan comes and she has not yet made up those days. Her case is like that of a woman who fasts the days of her period out of shyness, and does not make them up later.
अगर किसी स्त्री को ठीक-ठीक पता नहीं कि उसके कितने दिन छूट गए थे, तो वह तब तक रोज़े रखे जब तक उसे लगभग पक्का यक़ीन न हो जाए कि उसने छूटे हुए दिनों की क़ज़ा कर ली है और पिछले रमज़ानों की क़ज़ा बाक़ी नहीं रही, और हर दिन की देर के लिए कफ़्फ़ारा (प्रायश्चित) भी दे। वह यह काम रोज़ों के साथ-साथ भी कर सकती है या अलग-अलग करके भी, जैसा वह करने में सक्षम हो। (63) कोई स्त्री रमज़ान के अलावा नफ़ली रोज़ा न रखे, अगर उसका पति मौजूद हो और उसकी इजाज़त न हो; लेकिन अगर पति सफ़र पर हो तो इसमें कोई हर्ज नहीं।