अल-वाजिब
Al-waajib
अल-वाजिब और अल-फ़र्ज़ का एक ही अर्थ है, क्योंकि ये दोनों पर्यायवाची शब्द हैं (लफ़्ज़ान मुतरादिफ़ान)।
Al-Waajib and Al-Fard hold one meaning as they are synonyms (Lafzhaan Mutaraadifaan).
जहाँ तक उन मुजतहिदीन की बात है जिनमें अहनाफ़ भी शामिल हैं, और जिन्होंने यह कहा है कि फ़र्ज़ वह है जो दलील-ए-क़तई (निश्चित प्रमाण) से साबित हो, और वाजिब वह है जो दलील-ए-ज़न्नी (अनिश्चित प्रमाण) से साबित हो, तो भाषा में और शरीअत में ऐसा कुछ नहीं है जो इन दोनों के बीच ऐसा भेद करने की ओर संकेत करे या मार्गदर्शन करे।
As for what some of the Mujtahideen have said including the Ahnaaf in respect to the Fard being that which has been established by a Daleel Qat’iy (definite evidence) and the Waajib being established by a Daleel Zhanniy (indefinite evidence), then there is nothing within the language or the Shar’a that indicates and guides to making such a differentiation between them.
वास्तविकता यह है कि यह वह है जिसकी माँग शारेअ (शरीयत देने वाले, अर्थात अल्लाह) ने निश्चित और पक्के शब्दों में की है, और इस बात में कोई फ़र्क नहीं है कि यह माँग (तलब) दलील-ए-क़तई से स्थापित हुई हो या दलील-ए-ज़न्नी से।
The reality of this matter is that it is that which the Shaari’ has requested by a decisive request and there is no difference in respect to whether the Talab (request) was established by a Daleel Qat’iy or a Daleel Zhanniy.