इस्लामी क़ानून में स्थानीय रीति-रिवाजों (अल-उर्फ़) को किसी क्षेत्र में क़ानून के एक स्रोत के रूप में स्वीकार किया जाता था, बशर्ते वे इस्लामी क़ानून के किसी भी सिद्धांत के विरुद्ध न हों। उदाहरण के लिए, दहेज़ की अदायगी से संबंधित स्थानीय विवाह-रीति-रिवाज। इस्लामी क़ानून के अनुसार महर (दहेज़) का निर्धारण निकाह के अनुबंध के हिस्से के रूप में होना चाहिए, लेकिन उसकी अदायगी का कोई निश्चित समय नहीं है। मिस्रवासियों सहित अन्य लोगों का रिवाज है कि इसका एक हिस्सा, जिसे मुक़द्दम कहा जाता है, विवाह समारोह से पहले अदा किया जाना चाहिए, जबकि शेष भाग, जिसे मुअख़्ख़र कहा जाता है, केवल मृत्यु या तलाक़ की स्थिति में अदा करना आवश्यक होता है, जो भी इनमें से पहले घटित हो।126 ‘उर्फ़ का एक और उदाहरण किराये से संबंधित रीति-रिवाजों में देखा जा सकता है।
Local customs were accepted as a source of law in a given region as long as they did not contradict any of the principles of Islamic law; for example local marriage customs concerning dowry’ payment. The dowry (Mahr) according to Islamic law, must be agreed upon as part of the marriage contract but it has no set time to be paid. It is the custom of Egyptians as well as others that a portion of it called the Muqaddam must be paid before the marriage ceremony while the reminder called the Mu’akhkhar is only required to be paid in the case of death or divorce, according to whichever occurs first.126 Another example of ‘Urf can be seen in rental customs.
इस्लामी क़ानून में किसी चीज़ की क़ीमत तब तक अदा करना ज़रूरी नहीं है जब तक बिकने वाली चीज़ पूरी तरह से सुपुर्द न कर दी गई हो। लेकिन यह मान्य रिवाज है कि किराया उस जगह या चीज़ के तय की गई अवधि तक इस्तेमाल होने से पहले अदा किया जाता है।
Islamic law does not require the payment of a price until the thing being sold has been delivered completely. However, it is the accepted custom that rent is paid before the rented place or object has been used for the agreed time period.
यद्यपि इस व्यवस्थापन और वर्गीकरण की प्रक्रिया अधिकतर एक सकारात्मक विकास थी; फिर भी, जब इसे गुटबंदी की प्रचलित प्रवृत्तियों के साथ जोड़ा गया, तो इसने मदहबों (मत-पंथों) के बीच की दूरियों को और बढ़ा दिया। इस प्रकार, हम पाते हैं कि एक ही सिद्धांत के लिए प्रयुक्त शब्दावली में मामूली अंतर भी मतभेद और विरोध का कारण बन गए। उदाहरण के लिए, मालिकी मदहब ने हनफ़ी सिद्धांत इस्तिहसान को अस्वीकार्य माना, फिर भी उसने वही सिद्धांत "मसालिह मुर्सला" के नाम से लागू किया।
Although this process of organization and classification was, for the most part, positive development; nevertheless, when coupled with the prevailing trends toward factionalism, it served to further widen the gaps between the Madh-habs. Thus, we find slight variations in the terminology given to the same principle become sources of friction and opposition. For example, the Maalikee Madhhab considered the Hanafee principle of Istihsaan unacceptable yetapplied the same principle under the name Masaalih Mursalah.
जबकि शाफ़िई मद्हब ने इन दोनों शब्दों को अस्वीकार किया और इसी से मिलते-जुलते सिद्धांत को इस्तिस्हाब कहा।
While the Shaafi’ee Madh-hab rejected both these terms and applied a similar principle calling it Istis-haab.