प्राक्कथन
Foreword
सब प्रशंसा अल्लाह के लिए है। शैख़ मोहम्मद एल्शिनावी का इस विषय के प्रति जो जुनून था, उसे अपनी आँखों से देखकर मुझे पता था कि इस किताब की बौद्धिक शक्ति के साथ लेखक का जुनून भी मिलकर एक उत्कृष्ट कृति तैयार करेगा।
All praise be to Allah. Noticing firsthand the passion Shaykh Mohammad Elshinawy had for the subject of this book, I knew its intellectual vigor would be mixed with the author’s passion to produce a masterpiece.
नबुव्वत के प्रमाणों से बढ़कर कोई ऐसा विषय नहीं जिस पर हमें अपना ध्यान और समर्पण अधिक लगाने की आवश्यकता हो। अनिश्चितता, संदेह और निराशावाद के इस युग में इससे अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं कि लोगों को एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण सत्य में विश्वास पक्का करने में सहायता दी जाए: मुहम्मद ﷺ की नबुव्वत। यही विश्वास उनके लिए इस दुनिया और आने वाली दुनिया में आंतरिक शांति और सुख के द्वार खोलेगा।
There is no subject I can think of that needs our attention and dedication more than the proofs of prophethood. In an age of uncertainty, skepticism, and cynicism, there is nothing more important than helping people build certainty in a most salient truth: the prophethood of Muhammad (blessings and peace be upon him). It is that certainty that will open wide for them the gates to inner peace and happiness in this life and the one to come.
यह पुस्तक उन प्रमाणों की एक विस्तृत श्रृंखला को समेटती है, जो पैग़म्बर की भेजे जाने की ऐतिहासिक आवश्यकता से लेकर उनके सबसे महान चमत्कार—अतुलनीय क़ुरआन—तक फैले हैं। इसमें उनके चरित्र, उपलब्धियों, संदेश, भविष्यवाणियों और भौतिक चमत्कारों की भी अनदेखी नहीं की गई है। इसमें आवश्यक शैक्षणिक गंभीरता है, परंतु भावनात्मक रूखापन नहीं। यह विस्तृत है, फिर भी अनावश्यक नहीं।