37.1 शरई हुक्म [al-hukm al-shar’i]
37.1 The legal ruling [al-hukm al-shar’i]
अल्लाह तआला मुकल्लफ़ीन (जिन पर शरीअत की ज़िम्मेदारी है) को इस्लामी शरीअत के समस्त भागों के साथ संबोधित करता है, जिसमें उसकी बुनियादें और शाखाएँ दोनों शामिल हैं, यानी वे आस्थाएँ (अक़ीदे) और वे आदेश जो कर्मों से संबंधित हैं। परंतु उसूल अल-फ़िक़्ह का विज्ञान बुनियादों (आस्थाओं) से सरोकार नहीं रखता। बल्कि यह शाखाओं (कर्मों से संबंधित शरई आदेशों) से सरोकार रखता है। इसके अलावा यह कर्मों से संबंधित शरई आदेशों से उस दृष्टि से सरोकार रखता है जिन आधारों पर ये आदेश खड़े हैं, न कि उन विभिन्न नियमों और मसलों की दृष्टि से जो कोई आदेश समेटे हुए होता है। इसलिए शरई प्रमाणों के ज्ञान का अध्ययन करते समय शरई आदेश की वास्तविकता को समझना आवश्यक है।
Allah addresses the legally responsible persons [mukallafīn] with the entirety of the Islamic Shari’ah, comprising both its foundations and branches, that is, the beliefs and the rules related to actions. However the science of Usūl al-Fiqh is not concerned with the foundations (beliefs). Rather it is concerned with the branches (legal rulings related to actions). Further it is concerned with the legal rulings related to actions from the perspective of the bases upon which the rulings are built, not from the perspective of the various rules and issues a rulings contains. Hence it is necessary to appreciate the reality of the legal ruling [hukm shar’i] when studying the knowledge of the legal evidences.